फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: किक्की ढिल्लों को आज अदालत में पेश करेगी विजिलेंस

Sun, 21 May 2023 11:04 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदकोट। आय से ज्यादा खर्च करने के मामले में विजिलेंस ने यहां के पूर्व कांग्रेसी विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों को 5 दिन के रिमांड पर लिया हुआ है और सोमवार को रिमांड अवधि खत्म होने पर उन्हें दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से पिछले कुछ माह से पूर्व विधायक ढिल्लों के खिलाफ जांच की जा रही थी और जांच के बाद 17 मई को विजिलेंस ने उनके खिलाफ केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस केस में उनके अलावा उनके दो साथियों को नामजद किया गया और आरोप है कि ढिल्लों ने इन दोनों साथियों के नाम पर सादिक क्षेत्र में बेनामी जमीन भी खरीदी है। गिरफ्तारी के बाद 18 मई को उन्हें फरीदकोट की अदालत में पेश किया गया था और विजिलेंस के आग्रह पर अदालत ने उन्हें 5 दिन के रिमांड पर भेजने का आदेश सुनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें