फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: जेल में मोबाइल व मादक पदार्थ समेत एक बंदी काबू

Sun, 21 May 2023 10:59 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने किया आरोपी बंदी के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर। जेल में मोबाइल व मादक पदार्थ समेत एक हवालाती को काबू किया है। थाना सिटी ने रविवार एक बंदी समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट जसवीर सिंह ने अपने मुलाजिमों संग नई बैरक नंबर-तीन में औचक दबिश दी। यहां पर बंद हवालाती हीरा सिंह वासी बस्ती शाम वाली मक्खू जिला फिरोजपुर को मोबाइल संग काबू किया है। इसके अलावा जेल परिसर में निगरानी टावर नंबर-चार के पास से एक पैकेट मिला, जो किसी शरारती तत्व ने बाहर से जेल के अंदर फेंका था। उक्त पैकेट को खोलकर देखा तो उसमें से मादक पदार्थ के दस पैकेट बरामद हुए हैं। थाना सिटी पुलिस ने जेल में से बरामद हुई सामग्री कब्जे में लेकर बंदी हीरा सिंह समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें