संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। विजिलेंस टीम ने शुक्रवार एक भगोड़े को गिरफ्तार किया है। इसे एडिशनल सेशन जज की अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को सेंट्रल जेल फिरोजपुर में भेज दिया है।
विजिलेंस विभाग के डीएसपी राजकुमार ने बताया कि आरोपी जगसीर सिंह (क्लास फोर, वार्ड सर्वेंट सिविल अस्पताल फिरोजपुर) के खिलाफ विजिलेंस थाना में 21 मई 2018 में मामला दर्ज हुआ था। अदालत ने 29 जुलाई 2023 को उसे भगोड़ा घोषित किया था। जगसीर को शुक्रवार को विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार कर एडिशनल सेशन जज की अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को सेंट्रल जेल फिरोजपुर में भेज दिया है।