फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: धार्मिक स्थल पर जा रहे श्रद्धालुओं से भरा वाहन पलटा, एक की मौत

Thu, 27 Jun 2024 10:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कांजली के टायर फटने से पास हुआ हादसा, दो बच्चों समेत 10 जख्मी
विज्ञापन

अमृतसर के मेहता से नकोदर जा रहे थे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी


कपूरथला। गांव कांजली के पास छोटा हाथी पलटने से 10 लोग जख्मी हो गए हैं, जबकि एक व्यक्ति मौत हो गई। घायलों को सिविल अस्पताल कपूरथला में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात ड्यूटी डॉ. सिद्धार्थ बिंद्रा ने बताया कि गांव मेहता से श्रद्धालु छोटे हाथी पर सवार होकर नकोदर स्थित धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि जब वे कांजली गांव के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी का टायर फट गया, जिससे छोटा हाथी पलट गया और 2 छोटे बच्चों समेत 11 युवक घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल कपूरथला लाया गया। डॉ. सिद्धार्थ बिंद्रा ने बताया कि घायल मनजोत सिंह (23) पुत्र मंगल सिंह निवासी मेहता की इलाज के दौरान मौत हो गई और अन्य 10 लोगों का इलाज जारी है। इस संबंध में संबंधित थाने की पुलिस को सूचना दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें