फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: फाइनेंस कंपनी के कर्मी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक लाख बीस हजार छीने

Wed, 26 Jun 2024 10:26 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरा (फिरोजपुर)। बुधवार देर शाम गांव बहक फत्तू वाला के पास बाइक सवार तीन बदमाश फाइनेंस कंपनी के मुलाजिम की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर एक लाख बीस हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। उक्त वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित को जीरा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने वारदात स्थल पर पहुंच अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भारत फाइनेंस कंपनी जीरा के मुलाजिम संकल्प कुमार ने बताया कि उनकी कंपनी का कर्मी लवप्रीत सिंह वासी बहक फत्तू वाला बाइक पर गांव झामके की तरफ जा रहा था। गांव बहक फत्तू वाला के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया और उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उससे धनराशि छीनने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे बुरी तरह पीटकर जख्मी कर दिया। आरोपी उसके पास से एक लाख बीस हजार रुपये छीन कर भाग गए। उक्त वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-
फोटो कैप्शन जीरा (फिरोजपुर) के सिविल अस्पताल में पीड़ित जानकारी देता हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें