फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: भाजपा के यूथ प्रधान के घर आधी रात घुसे हमलावर, कार को लगाई आग, परिवार दहशत में

Mon, 13 May 2024 05:23 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

भाजपा के यूथ प्रधान सुखप्रीत सिंह ने बताया कि परिवार के सभी लोग रात 10 बजे सो गए थे। रात 2 बजे के बाद गाड़ी के सायरन की आवाज उसकी पत्नी ने सुनी, जिसके बाद वह दोनों बाहर आ गए। देखा कि उनकी ब्रिजा गाड़ी को आग लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर देहात के थाना पतारा के गांव चांदपुर में रात को यूथ भाजपा नेता के घर पर हमला कर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रात के 1.45 बजे गेट फांदकर भाजपा नेता के घर में घुसे दो नकाबपोश युवकों ने अंदर खड़ी ब्रिजा गाड़ी को आग लगा दी। भाजपा के यूथ प्रधान सुखप्रीत सिंह ने बताया कि परिवार के सभी लोग रात 10 बजे सो गए थे। रात 2 बजे के बाद गाड़ी के सायरन की आवाज उसकी पत्नी ने सुनी, जिसके बाद वह दोनों बाहर आ गए। देखा कि उनकी ब्रिजा गाड़ी को आग लगी हुई थी। तुरंत बाद परिवार वालों व मजदूरों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


भाजपा नेता ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद थाना पतारा की पुलिस मौके पर पहुंची और उनके बयान दर्ज हैं। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई जिसमें नकाबपोश 2 युवक कार को आग लगाते नजर आए लेकिन उनके चेहरे पहचान में नहीं आ रहे थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें