फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: मंदिर के निकट टोकरी में नवजात रख अज्ञात फरार

Fri, 04 Oct 2024 10:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। एक तरफ जहां पूरे देश में इन दिनों नवरात्रे होने पर मां की पूजा कर कंजक पूजन किया जाता है। वहीं दूसरी ओर पठानकोट के काली माता मंदिर रोड पर कोई अज्ञात नवजात बच्ची को टोकरी में रखकर चला गया।
विज्ञापन

वीरवार रात करीब 3 बजे वहां से एक महिला मेडिकल सुविधा के लिए जब उस रोड से जाने लगी तो उसे अचानक एक बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी। महिला ने जब पास जाकर देखा तो वहां कुछ दिनों की नवजात बच्ची शाल में लिपटी पड़ी मिली। महिला ने बच्ची को उठाया और पुलिस को सूचित किया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस के मुताबिक जिस महिला की ओर से थाने में फोन कर इसकी सूचना दी गई थी, सुबह से उसे कई बार फोन किया जा चुका है परंतु उनकी ओर से फोन नहीं उठाया जा रहा। पुलिस इस सारे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन

फोटो : 03 टोकरी में मिली नवजात बच्ची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें