फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: मोहब्बत नगर में चोरों ने 37 हजार की नकदी चुराई

Fri, 04 Oct 2024 10:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कपूरथला। मोहब्बत नगर में शुक्रवार देर शाम एक घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए 37 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पीसीआर टीम के इंचार्ज चरणजीत सिंह ने टीम के साथ मामले की जांच शुरू कर दी हैं। हालांकि सिटी थाना पुलिस को सूचना देने के बावजूद वह मौके पर नहीं पहुंची। पीड़ित व्यक्ति अशोक कुमार तथा भगवान सिंह वासी मोहब्बत नगर ने बताया कि वह किराये के मकान में रहते हंै और लोहे के फोल्डिंग बेड रिपेयर का काम करते है। दोपहर 2 बजे वह घर को ताला लगाकर किसी काम से गए थे, शाम 5 बजे बाहर के गेट का ताला खोल अंदर गए तो देखा उनके कमरे का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा हुआ था। अलमारी का लाॅकर भी टूटा हुआ था। उसमें से 9 हजार व दो डिब्बों में पड़े 25 हजार व 3 हजार रुपये गायब हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें