फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: अनाज मंडी से गेहूं चुराते दो युवक काबू, दो फरार

Sat, 29 Apr 2023 10:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अबोहर। स्थानीय दाना मंडी में शुक्रवार रात चार अज्ञात चोरों ने मंडी में रखी गेहूं की चार बोरियां चुराने का प्रयास किया, लेकिन वहां पर काम कर रहे मजदूरों ने उनमें से दो युवकों को काबू कर लिया जबकि दो युवक भागने में कामयाब हो गए। पकड़े गए चोरों को सिटी वन पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

इस बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी में आढ़त की फर्म दौलतराम एंड संस और गुरमुख सिंह एंड संस के बाहर गेहूं के भरे हुए गट्टे रखे थे। शुक्रवार रात करीब 10 बजे चार अज्ञात युवक वहां आए और चार गट्टों को चुराकर ले जाने लगे तो वहां पर काम कर रहे मजदूरों ने शोर मचा दिया जिससे दो युवक मौके से भाग निकले जबकि दो युवकों को लोगों ने पकड़कर बांध लिया ताकि वे भाग न जाएं और इसकी सूचना फर्म मालिकों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सूचना मिलते ही पीसीआर कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दोनों को पूछताछ के लिए थाने ले गए। आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रात्रि के समय मंडी में पुलिस गश्त लगाने की मांग की है। थाना प्रभारी परमजीत कुमार ने बताया कि फर्म मालिकों द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
फोटो एबीआर 1 : गेहूं चोरी के आरोप में पुलिस द्वारा पकड़े गए युवक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें