फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: अखिलेश यादव सहित अन्य नेताओं ने बादल पहुंचकर दी पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि

Sat, 29 Apr 2023 10:24 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की राजनीति में जो योगदान बादल का, उसे नहीं भुलाया जा सकता: अखिलेश यादव
विज्ञापन

बादल परिवार के साथ सांत्वना प्रकट करने को नेताओं, कलाकारों व आम लोगों का आना जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बादल (मुक्तसर)। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन के बाद से ही गांव बादल स्थित उनके पैतृक निवास पर दिग्गज नेताओं, कलाकारों, धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों सहित आम लोगों का अफसोस प्रकट करने आना-जाना लगा हुआ है। जहां बादल के अंतिम संस्कार में अनेकों दिग्गज नेता शामिल हुए थे, वहीं उनके पैतृक निवास पर भी रोज कोई न कोई बड़ा नेता परिवार के दु:ख में शरीक होने पहुंच रहा है।
शनिवार को यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत प्रकाश सिंह बादल के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने बादल निवास पर पहुंच कर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल एवं पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के साथ दु:ख व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री की तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। सपा मुखी अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बादल बहुत बड़े नेता थे। उनको हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने भारतीय राजनीति में जो योगदान दिया है वह आने वाले समय में भी भुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन

अपने सोशल मीडिया पेज पर भी अखिलेश यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री बादल को नमन करते हुए उनके याद में लिखा कि ...बादल साहब के गाँव में सब सूना लगा उनके बिना। भावभीनी श्रद्धांजलि! ऑल इंडिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के चेयरमैन मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने कहा कि लड़ाई तो सभी सियासी दलों की चलती ही रहती हैं। वह कभी खत्म नहीं होती, मगर दु:ख की घड़ी में सभी के शरीक होना जरूरी है। बादल ने अपने कार्यकाल में पंजाब में अमन-शांति, भाईचारा कायम करने का जो कार्य किया था वो बेमिसाल है। बादल साहिब ने पंजाब के प्रति हमेशा जिम्मेदारी निभाई है। बादल राजनीति के संत थे। सभी को बादल से सीखना चाहिए और उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व मंत्री मोहन लाल, पूर्व मंत्री ब्रह्म महिंदरा, जिंदल ग्रुप के मालिक एवं पूर्व सांसद नवीन जिंदल, नामधारी पंथ के प्रमुख सतगुरु उदय सिंह, बाबा बुड्ढा सिंह जी निक्के गुम्मन वाले, बाबा जगजीत सिंह लोपे वाले, भाई कंवलजीत सिंह, भाई सुखविंदर सिंह के अलावा पंजाबी गायक पम्मी बाई, गीतकार बाबू सिंह मान पहुंचे और बादल परिवार के दु:ख में शरीक होते हुए सांत्वना व्यक्त की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें