फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देहात पुलिस ने फिल्लौर में दो तस्करों को 11 किलो हेरोइन के साथ काबू किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। ऐसी आशंका है कि हेरोइन की खेप पाकिस्तान से आई थी और दोआबा व माझा में सप्लाई किया जाना था। आरोपियों की पहचान कुलविंदर सिंह किंदी निवासी राइयावाला थाना मक्खू जिला फिरोजपुर और रमन कुमार उर्फ रमन निवासी बस्ती शेखां वाली थाना सिटी फिरोजपुर के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

जालंधर देहात के एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने प्रेस वार्ता में बताया कि एसआई बक्शीश सिंह पुलिस पार्टी के साथ फिल्लौर में हाईटेक नाका पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान लुधियाना की ओर से एक बस आई। बस से उतरकर दो युवक उतरकर पीछे की तरफ जाने लगे। एक युवक के कंधे पर बैग टंगा था। शक के आधार पर जब पुलिस ने दोनों को रोका। बैग की तलाशी में एक-एक किलो के 11 पैकेट हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत दोनों तस्करों हिरासत में ले लिया और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
एसएसपी माहल ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि यह हेरोइन उन्हें समराला चौक लुधियाना में किसी अज्ञात व्यक्ति ने दी थी और उन्हें इसे अमृतसर पहुंचाना था। इससे पहले भी वह चार बार हेरोइन की डिलीवरी कर चुके हैं। पुलिस अब उन लोगों का सुराग लगा रही है, जिनको आगे हेरोेइन सप्लाई की जानी थी। पुलिस लुधियाना के तस्कर की तलाश भी कर रही है, जिसने हेरोइन की खेप देकर आगे सप्लाई के लिए भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें