फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलयेशिया में दो पंजाबी युवकों का अपहरण, फिरौती मांगी

Sat, 16 Nov 2013 10:35 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
मलयेशिया में दो पंजाबी युवकों का अपहरण कर पांच लाख की फिरौती मांगी गई है। अपहृत युवकों में माेंटी चौहान कोट मोहल्ला जालंधर और मंदीप चंडीगढ़ का रहने वाला है।
विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर अपहरणकर्ताओं की तलाश के लिए फोन कॉल्स की जांच शुरू कर दी है। जालंधर कोट मोहल्ला निवासी मोंटी चौहान चंडीगढ़ निवासी वाले दोस्त मंदीप के साथ मलयेशिया गए हैं। शुक्रवार देर शाम को मोंटी के घर जालंधर कोट मोहल्ला में अपहरणकर्ताओं का फोन आया कि उनके बेटे को बंधक बना लिया है।

उसको छुड़ाने के लिए पांच लाख रुपये देने होंगे। कॉल करने वाले ने पैसे लेकर अमृतसर बस स्टैंड पर पहुंचने को कहा। पुलिस ने सूचना मिलते ही जाल बिछाया लेकिन पैसे लेने कोई नहीं आया। आखिरकार शनिवार को पुलिस ने मोंटी के साले शाम बाबा की शिकायत पर डिवीजन नंबर पांच में अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एसीपी रविंदरपाल संधू का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं, जिनकी सहायता से जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें