राजस्थान से लेकर आ रहे एक लाख पंद्रह हजार 350 नशे की गोलियां, 51 किलो चूरापोस्त और एक लाख 77 हजार रुपये की ड्रग मनी समेत पुलिस ने बुधवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उधर, फाजिल्का सदर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू की है।
एसपी (डी) अजयराज और डीएसपी जसवीर सिंह पन्नू ने बताया कि सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव मुठियांवाली के पास नाकाबंदी की थी। वहां से गुजर रहे आरोपी गुरचरण सिंह को काबू किया। तलाशी दौरान उसके पास से 1050 नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस पूछताछ के दौरान गुरचरण ने बताया कि नशीली गोलियां रविंद्र वासी गांव पतरेवाला से खरीदकर लाया है। पुलिस ने रविंदर के घर पर दबिश दी, वहां से पुलिस को एक लाख 77 हजार रुपये की ड्रग मनी, 20400 नशीली गोलियां मार्का ट्रैमाडोल हाइड्रोक्लोराइड और 21 किलो चूरा पोस्त बरामद की। रविन्द्र उर्फ रवि से 93,900 नशीली गोलियां मार्का ट्रैमाडोल हाइड्रोक्लोराइड व 30 किलो चूरा पोस्त की और बरामदगी हुई। रविंद्र ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह नशीली गोलियां अपने भाई बिट्टू सिंह और अपने पिता मांघा सिंह और अपनी बुआ के लड़के रणवीर सिंह के साथ मिलकर बेचता है। नशीली गोलियां और पोस्त बेचने के लिए उसका भाई बिट्टू सिंह राजस्थान से नशा लाता है। पुलिस ने बताया कि बिट्टू सिंह, मांघा सिंह और रणवीर सिंह की गिरफ्तारी अभी बाकी है, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
-------------------------
हेरोइन और नशीली गोलियों समेत चार काबू, एक फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर/ जलालाबाद। पुलिस ने हेरोइन और 2200 नशे की गोलियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उधर, थाना वैरोके, जीरा और सदर फिरोजपुर पुलिस ने बुधवार उक्त पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।
पुलिस के मुताबिक नारकोटिक्स कंट्रोल सेल ने गांव कुतबे वाला के नजदीक से आरोपी छिंदा सिंह वासी शाहदीन वाला को गिरफ्तार कर उसके पास से 2200 नशे की गोलियां बरामद की हैं। छिंदा नशे की गोलियां बेचने का धंधा करता है। इसी तरह जीरा सिटी पुलिस ने टी-प्वाइंट के पास से आरोपी अमृत भट्टी और कमलजीत सिंह वासी जीरा को चार ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा है।
जलालाबाद में थाना वैरोके पुलिस ने आरोपी जसपाल सिंह वासी काठगढ़ को 50 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है, जबकि उसका साथी गणेश पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
-------------------
फोटो संख्या-02एफजेडआरपी03जे
कैप्शन----फाजिल्का (फिरोजपुर) पुलिस ने नशे की गोलियों और चूरा पोस्त समेत पकड़े दो आरोपी।