फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा में सड़क हादसे में दो पंजाबी युवक समेत तीन की मौत, फरवरी में आना था भारत

Sun, 12 Jan 2020 11:18 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कनाडा में पंजाबियों का गढ़ माने जाने वाले इलाके ब्रैंप्टन के निकट थंडरबे हाईवे पर दो टैंकरों की टक्कर में दो पंजाबी युवकों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। टक्कर के बाद ट्रक चालक अमृतसर का 23 साल का कर्मबीर जिंदा जल गया। हादसे के बाद कनाडा पुलिस ने हाईवे सील कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतक कर्मबीर सिंह कर्म के चचेरे भाई रमनदीप सिंह रोजी ने बताया कि कर्मबीर (23) चार साल पहले कनाडा गया था। उनका परिवार बार्डर के निकट ग्रंथगढ़ में रहता है। उन्होंने बताया कि कनाडा के ब्रैंप्टन शहर से थोड़ी दूर थंडरबे हाईवे पर रात 10.30 बजे (कनाडा वक्त) उसके टैंकर की एक अन्य टैंकर के साथ टक्कर हो गई, जिसके कारण उसके टैंकर को आग लग गई।

इसमें 50 प्रतिशत से अधिक झुलस जाने से कर्मबीर और वडाला जोहल गांव के रहने वाले उसके एक दोस्त समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार को कनाडा में रहते कर्मबीर के एक दोस्त ने फोन करके सूचना दी। कर्मबीर सिंह परिवार का इकलौता बेटा था और उसके पिता पंजाब पुलिस में सहायक सब इंस्पेक्टर हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कर्मबीर के दोस्त की बहन का फरवरी में विवाह होना था और दोनों ने इकट्ठे ही छह फरवरी को भारत आना था। हादसे के बारे में कनाडा की पुलिस ने बताया कि हादसा थंडरबे हाईवे 11/17 पर जंक्शन 102 से पांच किलोमीटर अंदर की तरफ हुआ। पुलिस ने बाकी मृतकों की शिनाख्त नहीं की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें