जालंधर। जालंधर के मकसूदां स्थित नंगल सलेमपुर के श्मशान घाट में आधी रात को जादू टोना करते एक तांत्रिक व उसके दो चेलों को गांव वालों ने दबोच लिया। तांत्रिकों ने दो गुड़िया का दातर से सिर कलम किया। इसके बाद सिर को घड़े में बंद कर चिता सजाकर अंतिम संस्कार कर रहे थे कि गांव वालों को इसका पता चल गया। गांव वालों ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर पहले उनकी जमकर धुनाई की और बाद में मकसूदां पुलिस को सौंप दिया। हालांकि डीएसपी करतारपुर सुखपाल सिंह ने बताया कि मामला की जांच जारी है। हालांकि उनकी पुलिस अभी तांत्रिक को नहीं लेकर आई है।
मकसूदां स्थित नंगल सलेमपुर में तांत्रिकों के पकड़े जाने का वीडियो भी युवकों ने बनाया। गांव के लोगों ने मकसूदां पुलिस को बुलाकर उनके सामान की जांच कराई, जब समान को खंगाला गया तो एक घड़े में गुड़िया का सिर कलम कर रखा हुआ था। एक लिफाफे में चिता की राख और लकड़ियां भी रखी हुई थी। जैसे ही वो इंसान की लाश फूंकने वाली चिता के पास पहुंचे तो युवक वहां जा पहुंचा और लोगों ने दबोच लिया। लिफाफे में गुड़िया के टुकड़े निकले। युवकों के पूछने पर एक आरोपी ने पहले कहा कि उसका बच्चा नहीं हो रहा था, इसलिए यह टोटका करवा रहे थे। फिर थोड़ी देर बाद उसने अपनी बहन के बच्चे के लिए टोटका करवाने की बात कही।