फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर रीडिंग में वंशिका, लवप्रीत व साक्षी वैद ने पाया पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडन टाऊन, लोहारां व द रॉयल वर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल, नूरपुर रोड में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए पेपर रीडिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका अंतिम दौर जूम एप पर हुआ। प्रतिभागियों के लिए निर्णायक की भूमिका में ग्रीन मॉडल टाऊन से सोनिया व भूपेंदर और लोहारां से प्रियंका व रॉयल वर्ल्ड स्कूल से हरप्रीत थे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले विद्यार्थियों को इंग्लिश विभाग एचओडी अंबिका पसरीजा ने बधाई दी। प्रतियोगिता के परिणाम में ग्रीन मॉडल टाऊन की वंशिका कोचर ने पहला, पारस मणि ने दूसरा, खुशी व दीक्षा सोढ़ी ने तीसरा स्थान पाया। इसी तरह लोहारां में लवप्रीत सिंह ने पहला, गुरदेव कौर ने दूसरा व तनिष्क ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इनोसेंट की रायल वर्ल्ड ब्रांच में साक्षी वैद ने पहला, नंदिनी ने दूसरा, खुशी तथा गुलशन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें