फिरोजपुर के सीमांत गांव चक मेघा महातम (पाले चक) में अवैध रेत खनन के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे बरसाती पानी में डूबकर दो मासूम बच्चों (लगभग सात साल आयु) की मौत हो गई। गड्ढे में बरसाती और आसपास के खेतों का पानी भरा था, जो लगभग पंद्रह फुट गहरा था। यह गड्ढा पीड़ित परिवार के खेत में ही था। दोनों बच्चों का गुरुवार को अंतिम संस्कार (दफनाया) किया है।
खेत में पुराना गड्ढा था, किसी समय वहां से रेत की निकासी होती थी लेकिन अब रेत की निकासी नहीं होती। गड्ढे में गांव के खेतों का पानी और बरसात का पानी भर गया। गुरलाल और गुलजार दोनों गड्ढे में गिर गए। गिरने के दस मिनट बाद पता चला कि उनके दोनों बच्चे खेल रहे थे, कहां चले गए।
परिजन बच्चों के गायब होने पर परेशान हो गए और गड्ढे में भरे पानी में छलांग लगाकर दोनों की तलाश शुरू कर दी। दोनों बच्चे गड्ढे में गिरे हुए थे, जैसे ही दोनों को पानी से बाहर निकाला तो डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सरपंच ने बताया कि गुरुवार को दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया है।