फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में दो कैंसर अस्पताल खोलेगा केंद्र

Sat, 05 Oct 2013 10:27 PM IST
अमर उजाला, गढ़दीवाला (होशियारपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार पंजाब में दो कैंसर अस्पताल खोलेगी। इनमें से एक होशियारपुर में जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने 45 करोड़ मंजूर किए हैं। दूसरा अस्पताल राज्य सरकार जहां चाहे, वहां बनवा ले। के ंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने उक्त बात कही।
विज्ञापन


वह आरके डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो दिवसीय आयुष आरोग्य मेलेे का बतौर मुख्यातिथि उद्घाटन करने आए थे। रिबन काटकर दीप प्रज्वलित करने के बाद वह डाक्टरों और लोगों से भी रूबरू हुए।

 समागम की प्रधानगी केंद्रीय परिवार कल्याण राज्य मंत्री संतोष चौधरी ने की। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी और हलका विधायक स. संगत सिंह गिलजियां ने विशेष मेहमान के रूप में भाग लिया।
विज्ञापन


 आजाद ने कहा कि केंद्र सरकार की मदद से ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए आठ-नौ साल में 55 हजार जिला अस्पताल, प्राइमरी हेल्थ सेंटर व सब सेंटर को खोलने का काम चल रहा है। इनमें आधे सेंटरों का काम पूरा हो चुका है।

ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत खुलने वाले इन अस्पतालों में एक ही छत के नीचे एलोपैथी के साथ साथ आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक व यूनानी पद्धति से इलाज किया जाएगा।

केंद्र सरकार के पायलट प्रोजेक्ट कार्यक्रम में सौ जिलों में कैंसर, शूगर व दिल की बीमारियों के टेस्ट के लिये केंद्र बनाए जाएंग। इनमें पंजाब के चार जिलों होशियारपुर, गुरदासपुर, बठिंडा और मानसा में केंद्र स्थापित किए जाएंगे। होशियारपुर में शूगर के एक लाख साठ हजार लोगों के टेस्ट में आठ प्रतिशत इस बिमारी के शिकार पाए गए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत बुजुर्गों के लिए अलग अस्पताल बनाने की योजना के लिए भी देश भर के सौ जिलों में पंजाब के होशियारपुर, गुरदासपुर और बठिंडा को चुना है। इन अस्पतालों में बुजुर्गों के लिए दस बिस्तर रखे जाएंगे।


 उन्होंने पत्रकारों से कहा कि पाकिस्तान के शासक जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के मुद्दे को बार बार उठाकर अपनी राजनीति करते हैं। जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने में पाकिस्तान की सेना का बड़ा हाथ है। वहां के आर्मी चीफ और आईएसआई सरकार पर भारी हैं।

ज्याणी ने लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाना केंद्र व राज्य सरकार की सांझी जिम्मेवारी बताया। संतोष चौधरी ने डीएवी स्कूल को एमपीलैड फंड से दो लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें