फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट नियमित करने के 1100 आवेदन मिले

Mon, 23 Sep 2013 05:39 AM IST
Jalandhar
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। नगर निगम की हद में आने वाली अवैध कालोनियों को रेगुलर करने का काम पटरी पर नहीं आ रहा है। प्लाट अथवा कालोनी मंजूर करवाने के लिए लोग उत्साह नहीं दिखा रहे हैं। लंबे प्रयासों के बाद निगम के पास करीब 1100 प्लाट की फाइलें पहुंची हैं। खास तो यह है कि कालोनी रेगुलर करवाने के लिए निगम के पास महज एक कालोनाइजर ने अप्लाई किया है। इस कालोनाइजर ने भी फीस जमा नहीं करवाई है, एप्लीकेेशन ही दी है। उधर पुडा के पास तीन कालोनाइजर ने कालोनी रेगुलर करवाने के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

निगम ने 500 फाइलों को प्रोसेस में डाला है। इनमें से 295 लोगों को एनओसी जारी हुई है। इससे निगम के खजाने में 60 लाख रुपये आए हैं। पंजाब सरकार की तरफ से कालोनी रेगुलर करने के लिए दिया समय पूरा होने को है, लेकिन लोग इस योजना में उत्साह नहीं दिखा दे रहे हैं। पंजाब सरकार ने 21 अगस्त को नोटीफिकेशन जारी कर लोगों को प्लाट तथा कालोनी रेगुलर करवाने के लिए कहा था। इसके लिए 45 दिन का समय दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें