फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: आतंकी अर्श डल्ला के दो साथी गिरफ्तार, दो पिस्टल बरामद

Wed, 21 May 2025 11:28 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदकोट। पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने फरीदकोट जिला पुलिस के साथ मिलकर थाना सादिक क्षेत्र से आतंकी अर्श डल्ला के दो साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मुक्तसर निवासी विशाल सिंह और फिरोजपुर के गांव गामेवाला निवासी ओंकार सिंह के रूप में हुई।
दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ विशाल सिंह अपने एक प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्य की हत्या करने की योजना बना रहा था। इसे लेकर वह विदेश में बैठे अपने साथियों के साथ संपर्क में था। पुलिस ने दोनों आरोपियों से दो पिस्टल और 6 कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी संदीप कुमार ने बताया कि फरीदकोट पुलिस और एजीटीएफ की टीम ने मंगलवार रात थाना सादिक क्षेत्र में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान सूचना मिली कि उक्त दोनों आरोपी बाइक पर क्षेत्र में घूम रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को काबू कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सादिक में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि आतंकी अर्श डल्ला इन दिनों विदेश में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें