फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: नशे की ओवरडोज से मौत मामले में दो गिरफ्तार

Tue, 18 Aug 2026 05:14 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अबोहर। गांव पंजाबा माॅडल में नशे की ओवरडोज से सुखजिंदर सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्रेम कुमार और निशान सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उक्त कार्रवाई मृतक के भाई परगट सिंह के बयानों के आधार पर की है।
विज्ञापन

सुखजिंदर सिंह 16 अगस्त को सुबह करीब 11 बजे अपने घर से निकला था। देर शाम तक वह वापस नहीं लौटा। परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान पता चला कि उसका शव निशान सिंह के घर में पड़ा है। परिवार ने आरोप लगाया कि प्रेम कुमार और निशान सिंह ने सुखजिंदर को नशे की आदत लगाई थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नशे की ओवरडोज के कारण ही उसकी मौत हुई। सुखजिंदर सिंह दो बेटियों का पिता था। पुलिस अधीक्षक अबोहर आसवंत सिंह ने बताया कि परिजनों के बयानों के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने यह भी दोहराया कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें