संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। स्थानीय पुलिस ने सिविल अस्पताल में हुई चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव पिपली निवासी बोहड़ सिंह और गोबिंदसर बस्ती निवासी कबाड़ी हरप्रीत सिंह उर्फ गोरा के रूप में हुई है।
24 सितंबर की रात सिविल अस्पताल से एलएमओ की पाइपें चोरी हो गई थीं, जिससे ऑक्सीजन लीक होकर अस्पताल को भारी नुकसान हुआ। शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि चोरी की वारदात बोहड़ सिंह ने की थी और चोरी का सामान कबाड़ी हरप्रीत सिंह को बेच दिया।
डीएसपी अरुण मुंडन के अनुसार हरप्रीत सिंह के खिलाफ पहले भी चोरी से जुड़े दो केस दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 29-30 सितंबर की रात भोलूवाला रोड से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उनका रिमांड लिया गया है। पूछताछ में अन्य चोरी की वारदातें भी सुलझने की संभावना है।