फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीगंगानगर और कटरा के बीच ट्रेन चलाने की योजना

Mon, 09 May 2016 07:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : demo
विज्ञापन
 फिरोजपुर से कटरा चलने वाली ट्रेन को अब श्रीगंगानगर से कटरा के लिए चलाने की योजना बनाई गई है। यह ट्रेन वाया बठिंडा व फिरोजपुर होकर कटरा जाएगी।
विज्ञापन


फिरोजपुर से जम्मूतवी तक पहले से ही दो ट्रेनें चल रही हैं। इनमें यात्रियों की भीड़ बहुत कम है इसीलिए श्रीगंगानगर से कटरा के बीच ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। उक्त ट्रेन जून में चलने की उम्मीद है।

रेल डिवीजन फिरोजपुर के एक अधिकारी ने बताया कि फिरोजपुर और जम्मूतवी के बीच पहले से ही दो ट्रेनें चल रही हैं, इनमें यात्रियों की संख्या बहुत कम है। इसे देखते हुए फिरोजपुर-कटरा के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को श्रीगंगानगर और कटरा की बीच चलाने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे भी श्रीगंगानगर, अबोहर व बठिंडा के लोगों को माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए पहले फिरोजपुर आना पड़ता था फिर यहां से ट्रेन पकड़कर कटरा जाते थे। इसीलिए नई चलने वाली ट्रेन को श्रीगंगानगर से कटरा के बीच चलाया जा रहा है ये ट्रेन जून माह में चलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें