फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमसा अध्यापकों ने शहर में पर्चे बांटकर जताया रोष

Mon, 09 May 2016 07:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
मुक्तसर की अनाज मंडी में लोगों को पर्चे बांट रोष जाहिर करते रमसा अध्यापक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसएसए रमसा अध्यापक यूनियन की ओर से सोमवार को राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों से अवगत करवाने के लिए शहर में पर्चे बांटकर रोष जाहिर किया गया।
विज्ञापन


इन पर्चों के जरिये लोगों को सरकार की लोक विरोधी नीतियों से अवगत कराया गया। रमसा अध्यापक बीते लंबे समय से शिक्षा विभाग में रेगुलर करने की मांग पर संघर्ष कर रहे हैं। वहीं राज्य सरकार की ओर से बार-बार उनकी मांग को अनदेखा किया जा रहा है। अध्यापक नेताओं ने बताया कि वे बीते आठ सालों से ठेके पर काम करते आ रहे हैं।
विज्ञापन


नेताओं ने शहर की अनाज मंडी, रेलवे स्टेशन, सब्जी मंडी, बस स्टैंड, मेन बाजार में पर्चे बांटकर सरकार की जन विरोधी नीतियों से अवगत करवाया। यूनियन नेताओं ने बीते छह माह से रुका हुआ वेतन लेने के लिए 11 मई को डीजीएसइ कार्यालय मोहाली में दिए जा रहे धरने में अध्यापकों को शामिल करने की अपील की। इस दौरान जिला अध्यक्ष अमर सिंह, गुरनाम सिंह, जतिन कुमार और मनोज कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें