यात्रियों में बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग तक शामिल थे। लोगों की सहायता के लिए भारतीय जनता पार्टी की टीम भी उपस्थित रही। इस स्पेशल ट्रेन में कपूरथला, जालंधर, कैंट, पठानकोट, गुरदासपुर आदि से आए रामभक्त अयोध्या के लिए रवाना हुए।
जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से राम भक्तों के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन आस्था शुक्रवार सुबह 8.55 पर अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। सुबह 7 बजे से ही यात्रियों का स्टेशन पर आने का सिलसिला शुरू हो गया था।
विज्ञापन
नॉर्दर्न रेलवे की तरफ से यात्रियों की सुविधा के लिए एक हेल्प डेस्क प्लेटफार्म एक पर लगाया गया था। जहां पर लोगों को उनकी सीट एवं बोगी नंबर के बारे में जानकारी दी जा रही थी। इस स्पेशल ट्रेन में कपूरथला, जालंधर, कैंट, पठानकोट, गुरदासपुर आदि से आए रामभक्त अयोध्या के लिए रवाना हुए।
इस दौरान सारा कैंट स्टेशन श्रीराम के जयघोषों से गूंज उठा। हाथों में भगवा ध्वज उठाए राम भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। यात्रियों में बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग तक शामिल थे। लोगों की सहायता के लिए भारतीय जनता पार्टी की टीम भी उपस्थित रही। पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व सीपीएस केडी भंडारी, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, भाजपा प्रधान सुशील शर्मा, अमरजीत सिंह अमरी ने भक्तों पर पुष्प वर्षा की। करीब 15 मिनट ट्रेन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर रुकी और 9 बजे वहा से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई।