फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: टिकट चेकिंग स्टाफ ने ‘फर्जी टीटीई’ को पकड़ा

Fri, 30 Aug 2024 11:22 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में यात्रियों की चेक कर रहा था टिकटें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। टिकट चेकिंग स्टाफ ने ट्रेन संख्या 15707 से एक ‘फर्जी टीटीई’ को पकड़ा है। यह ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों की टिकटें चेक कर उनसे नकदी वसूल रहा था।
रेल डिवीजन फिरोजपुर के सीनियर कमर्शियल मैनेजर परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि शुक्रवार टीटीआई दिनेश कुमार व टीटीआई मनोज चौहान, सीसीटीसी गुरप्रीत सिंह और टीटीआई ओम राज ट्रेन संख्या-15707 (अमृतसर–कटिहार एक्सप्रेस) में टिकट चेकिंग कर रहे थे। लुधियाना स्टेशन पर एक यात्री ने टीटीआई दिनेश कुमार को सूचना दी कि एक ‘फर्जी टीटीई’ बनकर इंजन की ओर वाले पहले जनरल कोच में यात्रियों की टिकट चेक कर यात्रियों से अवैध वसूली कर रहा है। सूचना मिलते ही ऑन ड्यूटी चेकिंग स्टाफ साथ में ऑन ड्यूटी एस्कॉर्टिंग जीआरपी कर्मियों के साथ जनरल कोच में पहुंचे तो उन्होंने पाया कि एक अज्ञात व्यक्ति यात्रियों की टिकट चेक कर उनसे पैसे की अवैध वसूली कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट चेकिंग स्टाफ ने उस फर्जी टीटीई को पकड़कर उसकी तलाशी ली। इस दौरान उसके पास 600 रुपये मिले जो उसने किसी यात्री से लिए थे, यह रुपये उस यात्री को वापस लौटा दिए गए, आगे की कार्रवाई हेतु उस ‘फर्जी टीटीई’ को जीआरपी के एएसआई सज्जन सिंह के हवाले किया है। इसके बाद जनरल कोच में यात्रा कर रहे यात्रियों ने इस कार्य के प्रति टिकट चेकिंग स्टाफ की सराहना की और भारतीय रेल का आभार व्यक्त किया।
फोटो कैप्शन -फिरोजपुर रेल डिवीजन में फर्जी टीटीई पकड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें