फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: तीन क्यूआरटी टीमें आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए कीं तैनात

Tue, 16 Jul 2024 10:59 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। भारत-पाकिस्तान सीमा और जेएंडके बॉर्डर से सटा पठानकोट बेहद संवेदनशील जिला है। ऐसे में पठानकोट निवासियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले में तीन स्पेशल क्यूआरटी टीमों को शामिल किया गया, जोकि आतंकी घटनाओं समेत कई तरह की अप्रिय घटनाओं से निपटने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


लमिनी खेल स्टेडियम में इन टीमों की रिहर्सल भी करवाई जा रही है। इन टीमों ने लमीनी स्टेडियम में डीएसपी सिटी सुमेर सिंह मान की निगरानी में लक्ष्य प्रदर्शन भी दिखाया, जिसमें हमले की तरह दो-तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ने के लिए मॉक ड्रिल कराई गई। एसएसपी सुहेल कासिम मीर ने बताया कि क्यूआरटी टीमों को शामिल किया गया है और जिले की प्रकृति के हिसाब से सुरक्षा बड़ी चुनौती है। इन्हें आर्मी के साथ ट्रेनिंग कराई गई है और उन्हें अत्याधुनिक हथियार मुहैया कराए गए हैं ताकि किसी भी तरह के असामाजिक तत्वों से आसानी से निपटा जाए। उन्होंने बताया कि तीनों टीमें किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं। वहीं, डीआईजी मनदीप सिंह संधू ने अमरनाथ यात्रा के चलते बाॅर्डर क्षेत्र माधोपुर के अलग-अलग नाकों पर सुरक्षा संबंधी जायजा भी लिया।
विज्ञापन

फोटो: 03 खेल स्टेडियम में रिहर्सल करती क्यूआरटी टीमें।
फोटो: 03 पी-01 टीमों को दिए गए अत्याधुनिक हथियार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें