फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकोदर में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से स्कूटी सवार दंपती और 6 साल की बेटी की मौत; माथा टेककर लाैट रहे थे

Fri, 21 Aug 2026 03:38 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

नकोदर स्थित धार्मिक स्थल के दर्शन कर वापस लौटते समय हरीपुर और प्रतापपुरा के बीच एक्टिवा की कार से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक्टिवा सवार परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसेे में दंपती और उनकी बेटी की माैत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर देहात के कस्बा फिल्लौर में शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। नकोदर स्थित धार्मिक स्थल से माथा टेककर लौट रहे एक्टिवा सवार पति-पत्नी और उनकी 6 वर्षीय बेटी की कार से टक्कर हो गई। मृतकों की पहचान लुधियाना के गांव भामियां निवासी विनय कुमार, उनकी पत्नी सुमन और बेटी कविशा (6) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि परिवार अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ एक्टिवा और मोटरसाइकिलों पर सवार होकर नकोदर स्थित धार्मिक स्थल पर दर्शन करने गया था। वापस लौटते समय हरीपुर और प्रतापपुरा के बीच उनकी एक्टिवा की कार से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक्टिवा सवार परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के तुरंत बाद घायलों को सिविल अस्पताल फिल्लौर पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने सुमन और कविशा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विनय कुमार को गंभीर हालत में आगे रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। हादसे में घायल अन्य लोगों का इलाज जारी है। एक साथ परिवार के तीन सदस्यों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन


अस्पताल में उपचाराधीन कार सवार रविंदर सिंह ने बताया कि वे लुधियाना से नूरमहल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी कार की एक्टिवा से टक्कर हो गई। रविंदर के मुताबिक, उन्हें खुद भी समझ नहीं आया कि हादसा कैसे हुआ।

मौके पर पहुंचे थाना फिल्लौर के जांच अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि पुलिस हादसे की गंभीरता से जांच कर रही है। दुर्घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच के बाद मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें