फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: एक्टिवा-ट्रक भिड़े, कॉन्वेंट स्कूल के दो बच्चे घायल

Thu, 20 Aug 2026 06:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फगवाड़ा। फगवाड़ा में वीरवार को एक सड़क हादसे में कॉन्वेंट स्कूल के दो बच्चे घायल हो गए। उनकी एक्टिवा एक ट्रक से टकरा गई।
यह घटना फगवाड़ा के होटल आशीष कान्टिनेंटल के समीप हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि कॉन्वेंट स्कूल के दो बच्चे एक्टिवा पर जा रहे थे। अचानक एक मोटरसाइकिल ने उन्हें पीछे से पार किया। इससे बच्चे घबरा गए और उनकी एक्टिवा अनियंत्रित होकर एक ट्रक के नीचे घुस गई। हादसे में दोनों बच्चे घायल हो गए। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल फगवाड़ा में भर्ती कराया गया है। पुलिस और सड़क सुरक्षा बल के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें