फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: पुरानी रंजिश में तीन भाइयों पर तेजधार हथियार से हमला, एक की मौत, दो घायल

Tue, 17 Jun 2025 10:58 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

मृतक की पहचान मनदीप सिंह के रूप में हुई है। मनदीप खाना खाने के बाद अपने भाई पवन की दुकान पर पहुंचे थे। वहां वे अपने पिता जयराम के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
मृतक मनदीप सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के रामा मंडी थाना क्षेत्र के सुच्ची पिंड में सोमवार रात करीब 10:45 बजे करीब 12 हमलावरों ने तीन भाइयों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में एक युवक की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान मनदीप सिंह के रूप में हुई है। मनदीप खाना खाने के बाद अपने भाई पवन की दुकान पर पहुंचे थे। वहां वे अपने पिता जयराम के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। 
विज्ञापन


इसी दौरान, काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार प्रिंस नामक युवक अपने साथियों के साथ दुकान के पास स्थित ढाबे में एक महिला से पता पूछने लगा। जब मनदीप दुकान से बाहर निकले, तो प्रिंस और उसके साथियों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रामा मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस ने इस जघन्य हमले के आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की है। स्थानीय निवासी इस घटना से स्तब्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें