फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: विदेश भेजने के नाम पर 1.86 करोड़ रुपये की ठगी

Mon, 16 Jun 2025 10:58 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। कस्बा निहाल सिंह वाला के एक व्यापारी से उसके पूरा परिवार को कनाडा में परमानेंट रेजिडेंसी (पीआर) दिलवाने के नाम पर 1.86 करोड़ रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन

कस्बा निहाल सिंह वाला के व्यापारी इंद्रजीत गर्ग ने अपने बेटे अभिनव गर्ग, बहू और दो बच्चों को कनाडा में इन्वेस्टमेंट पॉलिसी के तहत पीआर दिलवाने के लिए कस्बा बाघा पुराना स्थित ड्रीम बिल्डर्स इमिग्रेशन सर्विस के संचालक नवजोत बराड़, उसकी पत्नी प्रितपाल कौर और पिता कुलदीप सिंह बराड़ से संपर्क किया था। तीनों ने इंद्रजीत गर्ग से डील की और भरोसा दिलाया कि पूरे परिवार का वीजा लगवा देंगे। इंद्रजीत गर्ग ने अलग-अलग समय पर कुल 1.86 करोड़ रुपये आरोपियों की फर्म के खातों में ट्रांसफर किए, लेकिन आरोपियों ने एक साल से ज्यादा समय बीतने पर भी व्यापारी के परिवार का वीजा नहीं लगवाया। इसके बाद इंद्रजीत गर्ग ने नौ जून 2025 को एसएसपी मोगा को लिखित शिकायत सौंपी। एसएसपी के निर्देश पर जांच की जिम्मेदारी डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली को सौंपी गई। जांच के बाद पुलिस ने नवजोत बराड़, उसकी पत्नी प्रितपाल कौर और पिता कुलदीप सिंह बराड़ के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी नवजोत बराड़ को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर डीएसपी अनवर अली ने बताया कि आरोपी नवजोत बराड़ को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें