फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 84 हजार लूटे, नकाबपोश तीन लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। शाहपुरकंडी के गांव चक्क माधो सिंह झुंबर के पास नकाबपोश तीन लुटेरों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की कनपटी पर हथियार लगाकर 84 हजार रुपये लूट लिए और उसे बिजली के खंभे से बांधकर फरार हो गए। थाना शाहपुरकंडी पुलिस ने केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता जिला मुक्तसर के वार्ड 21 पटेल नगर निवासी बलजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह फाइनेंस सर्विसेज कंपनी में बतौर मैनेजर तैनात है। उनकी कंपनी की ब्रांच खानपुर में है। कंपनी गांवों में लोगों कर्ज देती है। कर्ज की रिकवरी के लिए फील्ड स्टाफ रखा हुआ है। उन्होंने बताया कि 15 जनवरी को कंपनी का कर्मचारी हरविंद्र सिंह निवासी खुंडा धारीवाल कर्ज की रिकवरी करने के लिए फील्ड में गया था।
हरविंद्र ने बताया कि वह सुजानपुर साइड से करीब 84 हजार रुपये की रिकवरी करके चक्क माधोसिंह झुंबर के पास पहुंचा। शाम साढ़े 7 बजे पीछे से पल्सर बाइक पर तीन व्यक्ति आए। सभी ने चेहरे ढके थे और चादरें ओढ़ी थी। बाइक सवार तीनों लोगों ने उसे बाग के पास रोक लिया और उसके सिर पर हथियारनुमा चीज लगाकर उससे बैग छीन लिया। बैग में कर्ज की रिकवरी के 84 हजार रुपये व मोबाइल था। इसके बाद लुटेरे उसे बिजली के खंभे से बांधकर चले गए। किसी तरह मुक्त होने के बाद उसने घटना की कंपनी के मैनेजर को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें