फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरजीत हाकी विजेता को पांच लाख मिलेंगे

Sat, 05 Oct 2013 10:37 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर में डीसी ने कहा कि 30वां इंडियन आयल सर्वो सुरजीत हाकी टूर्नामेंट 9 अक्तूबर से आरंभ होगा। बल्टर्न पार्क में होने वाले इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य संसदीय सचिव केडी भंडारी करेंगे।
विज्ञापन



डीसी वरुण रुज्म ने पत्रकारों को बताया कि इस टूर्नामेंट के दौरान विजयी टीम को दी जाने वाली नकद राशि में बढ़ोतरी की गई है। गत टूर्नामेंट में विजय टीमों को 6.25 लाख रुपये के इनाम दिए थे।

इस बार यह राशि 7.75 लाख रुपये है। पहले नंबर पर आने वाली टीम को 5 लाख तथा दूसरे नंबर पर आने वाली टीम को 2.50 लाख रुपये दिए जाएंगे। टूर्नामेंट में बेस्ट खिलाड़ी को 25 हजार का नकद इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन



 उन्होंने बताया कि यह टूर्नामेंट प्रत्येक वर्ष पूर्व हाकी कप्तान स्व. सुरजीत सिंह की याद में करवाया जाता है। इस बार जो लोग टूर्नामेंट देखने के लिए आएंगे, उनमें से एक व्यक्ति अल्टो कार जीतने का मौका रहेगा।

कार जीतने के लिए 9 से 18 अक्तूबर तक चलने वाले मैच देखने होंगे। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम को भी आमंत्रित किया है। उनकी टीम ने आने के लिए हां तो कर दी है, लेकिन उन्हें वीजा नहीं मिल रहा है।

इस टूर्नामेंट में 17 टीमें आ रही हैं। इनमें गत वर्ष की विजेता इंडियन आयल मुंबई तथा उप विजेता भारत पेट्रोलियम मुंबई की टीमें शामिल हैं। यह मैच रोजाना 4.30 बजे आरंभ होंगे। अंतिम दिन फाइनल में पंजाबी गायक दलजीत दुसांझ लोगों का मनोरंजन करेंगे। इस दिन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल मुख्यातिथि होंगे।

 डीसी ने बताया कि अगर पाकिस्तान महिला टीम को वीजा मिलता है तो उनकी भारत में तीन मैच की टेस्ट सीरीज करवाई जाएगी। इस दौरान इकबाल सिंह संधू, चरणजीत सिंह चन्नी सहित सुरजीत हाकी सोसायटी के सदस्य हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें