फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: लावारिस पशु को बचाने के चक्कर में ट्राले का संतुलन बिगड़ा

Mon, 26 Aug 2024 09:38 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अबोहर। हनुमानगढ़-आलमगढ़ बाइपास के मध्य रास्ते में लावारिस पशु को बचाते समय सोमवार अलसुबह एक ट्राला सड़क किनारे पलट गया। इससे जहां ट्राला बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं सड़क के किनारे लगे सोलर प्लेटों व डिवाइडर का भी बुरी तरह नुकसान हो गया।

जानकारी देते हुए रामपुरा फूल निवासी चालक हरिंदर सिंह और परिचालक गुरसेवक सिंह ने बताया कि वह अपने किसी दोस्त का ट्राला लेकर रामपुरा फूल से पशु आहार भरकर श्रीगंगानगर ले जा रहे थे। जब वह हनुमानगढ़-आलमगढ़ बाइपास के मध्य रास्ते पहुंचे तो बीच सड़क में खड़े लावारिस पशु को बचाने के लिए गाड़ी साइड की, लेकिन लावारिस पशु भागकर उनकी गाड़ी के आगे आ गए, जिन्हें बचाने के चक्कर में गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्राले का टायर फटने के कारण गाड़ी सड़क किनारे लगी सोलर प्लेटों से टकराते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे उनकी गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार हरिंदर सिंह व गुरसेवक सिंह को मामूली चोटें लगी हैं जबकि गाड़ी का लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें