एमजीएन अर्बन इस्टेट में 11वां वार्षिक पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया।
इस दौरान तकनीकि शिक्षा मंत्री मदन मोहन मित्तल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। एमजीएन ट्रस्ट के सचिव जरनैल सिंह पसरीचा ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम जी ले जरा विषय पर आयोजित किया गया।
विद्यार्थियों की ओर से रंगारंग प्रोग्राम पेश किए गए। मदन मोहन मित्तल ने विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। कालेज प्रिंसिपल ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। एमजीएन ट्रस्ट के सचिव जरनैल सिंह पसरीचा ने मंत्री का धन्यवाद किया।