फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी में आर्मी इलेवन ने सीएजी दिल्ली को दी मात

Sun, 01 Nov 2015 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
32वें इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट के चौथे दिन रविवार को आर्मी इलेवन दिल्ली के धुरंधर खिलाड़ियों ने सीएजी दिल्ली को 4-3 से पराजित कर लिया।
विज्ञापन


इससे पहले सीएजी दिल्ली की टीम को पंजाब पुलिस की टीम हरा चुकी है। अपने पूल में लगातार दो मैच हारने से सीएजी दिल्ली टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

जालंधर के ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में चल रहे टूर्नामेंट के चौथे दिन रविवार को तीन मैच खेले गए। पहला मैच आर्मी इलेवन दिल्ली और सीएजी दिल्ली के बीच हुआ। दोनों टीमों में खेला गया मैच काफी संघर्षपूर्ण रहा।

आर्मी इलेवन ने सीएजी को 4-3 से हराया। आर्मी इलेवन दिल्ली की तरफ से बिनय ने दो गोल, सिराज और बिराज ने एक-एक गोल दागे।

वहीं सीएजी दिल्ली की तरफ से इमरान खान ने दो और महिंदर कुमावत ने एक गोल किया। इस दौरान ओलंपियन वरिंदर सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। दूसरा मैच इंडियन आयल मुंबई और सीआरपीएफ दिल्ली के मध्य खेला जा रहा था, जबकि तीसरा मैच भारतीय रेलवे बनाम नामधारी इलेवन में खेलना बाकी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें