फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: गोली लगने से घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम, दो आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी। पठानकोट
विज्ञापन




शहर में शनिवार को हुए गोलीकांड में घायल मॉडल टाउन निवासी मयंक की रविवार को मौत हो गई है। पुलिस ने मयंक को गोली मारने के आरोपी संजीव सिंह निवासी गांव भटोआ जिला गुरदासपुर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी जतिंदर कुमार फरार है। वहीं, इन दोनों को बाइक, हथियार और फरार होने के लिए गाड़ी मुहैया करवाने वाले गांव भटोआ निवासी वरुण ठाकुर को भी काबू किया है।



एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस ने आरोपियों से रिवाॅल्वर, डबल बैरल गन व बाइक बरामद की है। वहीं, हत्याकांड के मास्टरमाइंड गुरदासपुर के गांव पनियाड़ निवासी शमशेर सिंह उर्फ शेरा की तलाश जारी, जिसके कहने पर पूरी वारदात हुई है। वहीं, सूत्रों से पता चला है कि जेएंडके से चार दिन पहले जो बिना बिल के रेत-बजरी के ट्रक माइनिंग विभाग ने पकड़े थे, उसकी सूचना देने संबंधी तार मयंक से जुड़े थे। हालांकि अभी तक यह मामला कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का ही सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एडवोकेट मीना तरनाच और मयंक के रिश्तेदार सुरिंदर मन्हास ने अवैध खनन माफिया को उसकी मौत का जिम्मेदार ठहराया है, क्योंकि वह अवैध खनन बारे समय-समय प्रशासन व सरकार को अवगत करवाता था। कुछ दिन पहले उन्हें माफिया के लोगों ने फोन पर मयंक की फोटो भेज बताया था कि यह हमारे खिलाफ आवाज उठाता है। हम इसे नोट कर रहे हैं। पीड़ित परिवार ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और सरकार से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें