फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: चौकीदार पर हमला करने की वारदात कुछ ही घंटों में ट्रेस, तीन आरोपी काबू

Fri, 25 Sep 2026 10:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोटरसाइकिल बरामद, चार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फाजिल्का। फाजिल्का पुलिस ने घंटाघर चौक के पास कपड़ा मार्केट में चौकीदार पर हुए हमले के तीन आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है और चार अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

23 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे पाला सिंह निवासी कौड़ियां वाली पर हमला कर उसे घायल किया गया था। 24 सितंबर 2026 को थाना सिटी फाजिल्का में मुकदमा दर्ज हुआ। जांच में सात आरोपी ट्रेस किए गए। प्रारंभिक जांच में पाला सिंह और आरोपी नवजोत सिंह उर्फ अर्श को पड़ोसी पाया गया। विवाद की रंजिश में नवजोत ने साथियों संग पाला सिंह पर हमला किया। गिरफ्तार आरोपियों में अजयपाल सिंह उर्फ विक्की (श्री मुक्तसर साहिब), मनीष (कौड़ियां वाली) और सुखप्रीत सिंह उर्फ सुख्खा (वन वाला) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें