फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathankot: मैस बॉय के हमले में घायल महिला स्क्वाड्रन लीडर की मौत, चोरी का विरोध करने पर किया था वार

Sun, 23 Jul 2023 05:10 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मक्खण सिंह ने 15 जुलाई की रात महिला स्क्वाड्रन लीडर अर्शिता जायसवाल के घर की करीब आधा घंटा पहले रेकी की। उसके बाद जब वह चोरी को अंजाम देने महिला के घर में घुसा तो पकड़ा गया। इसके बाद उसने अधिकारी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
महिला अधिकारी पर हमले का आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैस बॉय के हमले में घायल पठानकोट एयरफोर्स में तैनात महिला स्क्वाड्रन लीडर अर्शिता जायसवाल की रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। उनका उपचार वेस्टर्न कमांड अस्पताल चंडीगढ़ में चल रहा था। थाना डिवीजन नं. 2 के प्रभारी मनदीप सलगोत्रा ने बताया कि 15 जुलाई को मैस बॉय मक्खण सिंह निवासी सैनगढ़ ने चोरी का विरोध करने पर महिला अधिकारी पर  चाकू से हमला किया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: अकाली नेता तेजबीर सिंह हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, सीआईए टीम ने की कार्रवाई

हमले के बाद आरोपी फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को सीसीटीवी की मदद से काबू कर लिया था और धारा 307 तहत मामला दर्ज कर चार दिन का कोर्ट से पुलिस रिमांड भी हासिल किया था। रिमांड पूरा होने पर उसे जेल भेज दिया गया। अब महिला की मौत हो जाने पर आरोपी मक्खण सिंह पर धारा 302 भी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




चोरी करने घुसा था, शोर मचाने पर ली थी जान 
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मक्खण सिंह ने 15 जुलाई की रात महिला स्क्वाड्रन लीडर अर्शिता जायसवाल के घर की करीब आधा घंटा पहले रेकी की। उसके बाद जब वह चोरी को अंजाम देने महिला के घर में घुसा तो पकड़ा गया। मक्खण सिंह को देख महिला अधिकारी ने शोर मचाया तो आरोपी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वे लहूलुहान होकर गिर गईं। उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। रविवार को हमले के नौवें दिन अर्शिता जायसवाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें