सेहत विभाग की टीम ने शहर के कई इलाकों में मिठाई की दुकानों पर छापामारी की।
विज्ञापन
डीएचओ जसबीर सिंह की अगुवाई में फूड इंस्पेक्टर राशू महाजन व दिव्या भगत ने दुकानों पर जाकर मिठाइयों के सैंपल चेक किए।
टीम ने सबसे पहले गांधी कैंप में एक मिठाई दुकान के सैंपल लिए। इसके बाद टीम ने अर्बन इस्टेट में न्यू बाबा स्वीट शॉप पर दबिश दी। डीएचओ जसबीर सिंह का कहना है कि दुकानों से मिठाइयों के सैंपल भर लिए गए हैं।