फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर: दोस्त ने की थी छात्र की हत्या, क्रिकेट बैट से किए थे वार, ये वजह आई सामने

Tue, 29 Sep 2020 08:41 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जालंधर कैंट में एनआरआई के बेटे की हत्या के मामले को पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी मृतक का सहपाठी निकला। दोनों कैंट स्थित एक एक स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र हैं। आरोपी ने अपने सहपाठी अरमान की इसलिए हत्या की, क्योंकि कक्षा में पढ़ने वाली एक लड़की अरमान को अधिक तवज्जो देती थी।

विज्ञापन


पुलिस ने अरमान के नाबालिग दोस्त को अर्बन अस्टेट से उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। अरमान केंद्रीय विद्यालय-4 में 12वीं में पढ़ता था। उसके पिता फ्रांस में काम करते हैं। हत्या के वक्त उसकी मां अपनी बेटी के साथ हिमाचल प्रदेश गई थी।

 

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने प्रेसवार्ता में बताया कि सोमवार को हत्या के बाद पुलिस टीमें जांच कर रही थीं। जांच में पता चला कि अरमान और आरोपी लड़का एक साथ पढ़ते थे। अरमान की एक लड़की के साथ दोस्ती थी, वह भी नाबालिग थी। हत्यारोपी लड़का भी उस लड़की को पसंद करता था, जिस वजह से वह अरमान से ईर्ष्या करने लगा था।। इसलिए उसने अरमान का कत्ल करने की साजिश रची।


उसने पूरी योजना के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। उसने घर में घुसकर पहले अरमान पर क्रिकेट बैट से हमला किया और फिर उसका गला घोंट दिया। अरमान की हत्या करने के बाद जब हत्यारोपी घर से निकला तो रास्ते में अरमान की दादी उसे मिली थी, जिसके साथ दुआ सलाम हुई थी।

 

पुलिस को दादी ने बताया कि अरमान का दोस्त आज आया था, वह रास्ते में उन्हें मिला भी था। पुलिस का सीधा शक अरमान के दोस्त पर गया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने खुलासा किया कि उसने लड़की के कारण अरमान की हत्या की है। अरमान के माता व पिता दोनों शिक्षक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें