फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में 80 बार लगने वाले ट्रैफिक जाम से शहर को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। ढाकी रेलवे क्रासिंग के पास 24 घंटे में 80 बार लगने वाले ट्रैफिक जाम से शहर को राहत मिलने वाली है। शहर के ढाकी रेलवे क्रासिंग के पास बनाए जा रहे रेलवे ओवरब्रिज का 50 फीसदी के करीब काम पूरा हो चुका है। जिससे शहर की एक तिहाई आबादी को फाटक बंद होने के कारण पेश आ रही परेशानी का जल्द समाधान हो जाएगा। विधायक अमित विज और मेयर पन्ना लाल भाटिया ने ओवरब्रिज के निर्माणकार्य का जायजा लिया और छह महीनों में पुल का निर्माण पूरा होने की बात कही। ठेकेदार कंपनी दीपक बिल्डर्स के प्रोजेक्ट मैनेजर हरविंदर सिंह ने विधायक को बताया कि 100 फुट्टी रोड पर तैयार 13 पिलर में से 6 पिलर की कैंपिंग का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

सातवें पिल्लर का काम शुरु होने वाला है। ढाकी रोड पर रेलवे लाइनों के ऊपर ओवरब्रिज के 300 मीटर हिस्से में बिजली की हाई वोल्टेज तारों और 8 पिल्लर, फैब्रिकेशन, कंक्रीट और स्टील का काम रेलवे के चीफ इंजीनियर दिल्ली और सेक्शन इंजीनियर की सुपरविजन में हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट के तहत 45 फीसदी मुकम्मल कर लिया गया है शेष को भी जल्द निपटाया जाएगा।
24 घंटे में 80 बार बंद होता है फाटक
जम्मूतवी, उधमपुर व कटड़ा सहित पठानकोट से जालंधर के बीच रोजाना 80 ट्रेनें अप-डाउन करती हैं। हरेक बार ट्रेन गुजरने के पांच मिनट पहले फाटक बंद कर दिया जाता है। दिन में तीन से चार घंटे फाटक बंद रहने के कारण लोगों का कारोबार प्रभावित होता है। बच्चों को स्कूल, कॉलेज छोड़ने आए अभिभावकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। सिटी की बजाय लंबी दूरी की सभी ट्रेनें कैंट स्टेशन पर होने से कई बार सगे संबंधियों को छोड़ने आए लोगों की गाड़ी छूट जाती है।
विज्ञापन

पठानकोट की जनता से वायदा किया था कि वह चिर लंबित कैंट स्टेशन के फाटक की समस्या का समाधान करवाएंगे। भले ही कोरोना के कारण निर्माण कार्य डेढ़ वर्ष पिछड़ गया। लेकिन, आने वाले दिनों में काम में तेजी लाई जाएगी। उम्मीद है कि अगले छह महीनों के भीतर काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

अमित विज, विधायक, पठानकोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें