फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना : जमीन कब्जाने आए आरोपियों ने किसान पर दागी गोली, 15 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। थाना मल्लांवाला के अंतर्गत गांव चंगाली कदीम में जमीन पर कब्जा करने आए आरोपियों ने किसान पर बंदूक से गोली दागी। किसान ने जमीन पर लेटकर अपनी जान बचाई। आरोपी वहां से जाते समय किसान के कृषि यंत्र अपने साथ ले गए। उधर, थाना मल्लांवाला पुलिस ने शनिवार को पीड़ित किसान के बयान पर पांच आरोपियों को नामजद कर पंद्रह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पीड़ित किसान गुरचरण सिंह वासी चंगाली कदीम ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी गांव चंगाली कदीम में तीन एकड़ चार कनाल जमीन है, जिस पर पिछले तीस साल से खेती करता आ रहा है।
आरोपी सुबह ग्यारह बजे आए और उसकी नौ कनाल जमीन जोतकर कब्जा करने लगे। जब किसान ने उन्हें को रोकने का प्रयास किया तो एक आरोपी ने बंदूक से गुरचरण पर फायर कर दिया। गुरचरण ने जमीन पर लेट कर अपनी जान बचाई। गोली की आवाज सुनकर गांव के ग्रामीण इकट्ठे होने लगे। ग्रामीणों के एकत्र होते ही आरोपी वहां से भाग गए और जाते समय पीड़ित किसान के कृषि यंत्र भी अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

उधर, उक्त मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई अवनीत सिंह के मुताबिक पीड़ित किसान गुरचरण के बयान पर आरोपी जोगराज सिंह, जगजीत सिंह, लखवीर सिंह वासी जमीतपुर ढेरू जिला फिरोजपुर, लखविंदर सिंह वासी बेदी कालोनी फिरोजपुर शहर, बलदेव सिंह वासी यारेशाह वाला फिरोजपुर और दस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें