फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थाई कर्मचारियों का एकजुट हो संघर्ष करने का फैसला 

Wed, 10 Aug 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मलोट (मुक्तसर)
विज्ञापन
संघर्ष करने का फैसला  - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
राज्य सरकार के रवैये से खफा विभिन्न विभागों के कच्चे व अस्थाई कर्मचारियों ने बुधवार को जिला स्तर पर सांझा मंच स्थापित करने के उद्देश्य से बैठक की।
विज्ञापन


एसएसए/रमसा अध्यापक यूनियन के मुकेश लंबी, नितिन विर्कखेड़ा, शहीद किरनजीत कौर एक्शन कमेटी के सुनील यादव, रमेश सरावां, 5178 मास्टर केडर अध्यापक यूनियन के अमर वर्मा की देखरेख में आर्य समाज मंदिर में हुई बैठक में विभिन्न विभागों के कच्चे कर्मचारियों ने विचार-विमर्श किया। उन्होंने एकजुट होकर संघर्ष करने का फैसला किया।

बैठक के बाद गांधी चौक पर राज्य सरकार के झूठे लारों की गठरी फूंकी गई। वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से लंबे समय से कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, विद्यार्थियों को लैपटॉप देने, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही जा रही है। वहीं उनकी मांगें पूरी नहीं की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की नीतियों के खिलाफ विभिन्न विभागों के कर्मचारी 13 अगस्त को लुधियाना में रोष रैली करेंगे। इस दौरान शेखर, विक्रम, ओंकार राम, संजीव, विनोद, दीपिका, अनुराग, रेखा, सुनीता, अनुपम, जोगिंदर सिंह, मनप्रीत कौर, सत्य नारायण, किशोर कुमार, हरजिंदर सिंह, प्रदीप बीदोवाल, मनोहर शर्मा, कुलविंदर सिंह और वरिंदर बजाज मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें