टांडा (रामपुर)। नगर में चल रहे आल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के एक मुकाबले में हरियाणा ने मुंबई को 2-0 से हरा कर अगले राउंड में प्रवेश किया। दो गोल दागने वाले हरियाणा के रितिक को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
नगर के मोहल्ला मोती नगर स्थित स्वर्गीय मंसब अली स्पोर्ट्स स्टेडियम में ऑल इंडिया फुटबाल कप में रविवार को हरियाणा और मुंबई के बीच हुए मुकाबले के पहले हाफ के 24वें मिनट में हरियाणा के सेंटर फारवर्ड रितिक कुमार ने अपने साथी जुबैर के पास किक से गोल कर अपनी टीम की ओर से पहला गोला किया। इसके बाद पहले हाफ के ही 35वें मिनट में एक बार फिर रितिक कुमार ने ही हरियाणा की ओर से दूसरा गोल करके हरियाणा को हाफ टाइम तक 2-0 की बढ़त दिला दी, जो मैच के अंत तक बरक़रार रही। हरियाणा ने मुंबई को 2-0 से हरा कर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया।
मैच रेफरी भूमीश पाठक, लाइन मैन रियाजुद्दीन व उदय वीर रहे। कमेंट्रेटर मोहम्मद सईद सागर, नफासत अली व स्कोरर गौहर अली रहे।
मैच में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह चौहान व डॉ अब्दुल कय्यूम के साथ इंद्रेश कुमार, गोविंद सिंह, कृष्ण पाल सिंह, ऋषिपाल सिंह, नरेंद्र चौहान, मकसूद लाला, अलीम अली, हाजी मुशर्रफ अली सलीम अहमद, अमीर अहमद जाहिद केलिस, मोहम्मद शफीक, मास्टर सगीर, हाजी शकील अफजाल, मोहम्मद अकरम आदि उपस्थित रहे।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हरियाणा के सेंटर फारवर्ड दो गोल करने वाले रितिक कुमार को पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि मकसूद लाला ने दिया। टूर्नामेंट कमेटी द्वारा टांडा के पूर्व क्लबों के आठ सीनियर खिलाड़ियों को स्टेडियम में सम्मानित किए जाने के क्रम में आजाद क्लब के मोहम्मद उस्मान, अमीर गम्मू, इंतिजाम अली खलीफा, अब्दुर्रहमान और आफताब क्लब के इशरत अली, अकबर अली, हाफ़िज रऊफ व जुल्ॲफ़कार मन्ना आदि को सम्मानित किया गया।