फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार नकाबपोशों ने हमलाकर छीनी बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सुबा कदीम के पास नकाबपोश चार शातिरों ने तेजधार हथियार दिखाकर एक व्यक्ति से बाइक छीन ली और फरार हो गए। हाथापाई के दौरान दो आरोपियों के मुंह पर बंधा कपड़ा खुल गया जिससे पीड़ित ने उन्हें पहचान लिया। थाना सदर फिरोजपुर पुलिस ने रविवार को दो शातिरों को नामजद कर चार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित मेजर सिंह (47) वासी सुबा कदीम ने पुलिस बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। 31 मार्च को शाम साढ़े सात बजे दो महिला मजदूराें को गांव करियां पहलवान छोड़कर लौट रहा था। रास्ते में दो बाइकों पर आए चार शातिरों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने मुंह ढके हुए थे। उन्होंने सारा सामान देने को कहा और बाइक छीनने की कोशिश करने लगे। मेजर ने विरोध किया तो दो शातिरों के मुंह पर बंधा कपड़ा हट गया। उसने उन्हें पहचान लिया। शातिरों ने पहचान उजागर होती देख उसे जान से मारने की नीयत से किरच से हमला किया और बाइक लेकर भाग गए। वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने मेजर को फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। मेजर की तबीयत ठीक होने पर थाना सदर पुलिस को दिए बयान में उसने कहा कि वह दो लोगों को पहचानता है। उनके नाम शिंगरा सिंह व बलविंदर सिंह वासी करियां पहलवान है।
एएसआई सुखविंदर सिंह के मुताबिक मेजर के बयान पर आरोपी बलविंदर सिंह व शिंगारा सिंह समेत चार शातिरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें