ईजीएस, एआईई और एसटीआर टीचर यूनियन की ओर से रोष रैली का आयोजन किया गया। इसमें भारी संख्या में टीचरों ने भाग लिया। इससे पहले यूनियन की ओर से एक मीटिंग का आयोजन भी किया गया। इस दौरान जरनैल सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार 2003 से उनकी मांगें न मान कर उनको परेशान कर रही है।
उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य मांग है कि उनको अध्यापक के रूप में रेगुलर किया जाए। लेकिन सरकार उनकी इस मांग को दरकिरनार कर उन्हें प्रदर्शन करने पर मजबूर कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जो ठेके पर रखे अध्यापकों को रेगुलर करने की पॉलिसी बनाई जानी है, उसमें उन्हें पहल के आधार पर रखा जाए।