फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलूका नहर में दरार, खेतों में लगी मोटरें खराब

Sat, 06 Aug 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/(लंबी/मुक्तसर)
विज्ञापन
लंबी हलके के गांव सरावां बोदला में मलूका नहर में पड़ी दरार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के गांव सरावां बोदला के पास से गुजरती मलूका नहर में करीब 50 फुट की दरार आ गई।
विज्ञापन


इस दरार के आने से किसानों की फसलों को तो नुकसान हुआ ही साथ ही में खेतों में लगी बिजली मोटरों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। सभी मोटरें पानी में डूबने से खराब हो गई हैं। सिंचाई विभाग को पता चलते ही अधिकारी इस दरार को भरने के काम में लग गए हैं। 
विज्ञापन


गांव के सरपंच स्वर्ण सिंह ने बताया कि गांव पक्की से गांव कबरवाला की सीमा पर नहर के किनारे अचानक दरार आ गई। इससे साथ लगते धान के खेतों में पानी भर गया। इसके अलावा करीब दो दर्जन किसानों की खेतों में लगी बिजली की मोटरें खराब हो गई। उन्होंने बताया कि रात को मोटरें चल रही थीं। पानी आने से यह सभी मोटरें जल गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग की ओर से नहरों के किनारों की उचित देखभाल न करने के कारण ही यह हादसा हुआ है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें