फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर : आप से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुए आशु बांगड़ के पोस्टरों पर समर्थकों ने पोती कालिख

विज्ञापन
पोस्टरों पर पोती कालिख। - फोटो : FIROZPUR
विज्ञापन
फिरोजपुर। आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल होने वाले आशु बांगड़ का फिरोजपुर देहाती विधानसभा हलके में उनके समर्थकों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। कई गांव में आशु के पोस्टर लगे हैं, समर्थकों ने पोस्टर में लगी आशु की तस्वीर पर कालिख पोत कर अपना गुस्सा जाहिर किया है। कांग्रेसी भी आशु का विरोध कर रहे हैं। जानकारों के मुताबिक कांग्रेस फिरोजपुर देहाती हलके से आशु को टिकट देने जा रही है, ऐसा हुआ तो यहां की मौजूदा कांग्रेस विधायक सतकार कौर गहरी की टिकट कटना तय है। यही नहीं कई और आप के घोषित प्रत्याशी कांग्रेस में शामिल होने की दौड़ में है।
विज्ञापन

सियासी जानकारों के मुताबिक आशु के कांग्रेस में शामिल होने की सूचना जैसे ही फिरोजपुर देहाती हलके में पहुंची तो आप के समर्थकों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। हलके में लगे आशु के पोस्टर फाड़ने के अलावा पोस्टर पर लगी आशु की तस्वीर पर कालिख पोतना शुरू कर दी। जब हलके के कांग्रेसियों को पता चला कि कांग्रेस हाईकमान यहां से आशु को कांग्रेस टिकट से चुनाव मैदान में उतारने जा रहा है तो कांग्रेसियों में भी विरोध शुरू हो गया। यहां से विधायक सतकार कौर गहरी टिकट मांग रही थी, लेकिन उनकी खराब रिपोर्ट हाईकमान के पास पहुंची है। गुरुहरसहाए विधानसभा हलके से कांग्रेसी विधायक रमिंदर आवला चुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस उन्हें वहां से टिकट नहीं देना चाहती है। आवला जलालाबाद से कांग्रेसी विधायक हैं। पूर्व खेलमंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी गुरुहरसहाए से कांग्रेसी विधायक थे, अब कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो चुके हैं। कामरेड हंसा सिंह का कहना है कि राजनीतिक पार्टियां लोगों का विश्वास तोड़ रही है। जो लोग आशु के साथ चल रहे थे, अब आशु उसी हलके से कांग्रेस वास्ते वोट मांगेगा तो गांवों में तनाव की स्थिति बनेगी और लड़ाई झगड़े होंगे। क्योंकि लोग अभी से आशु के पोस्टरों पर कालिख पोत रहे हैं।
फिरोजपुर देहाती हलके से आप के प्रत्याशी रजनीश दहिया घोषित
फिरोजपुर। आम आदमी पार्टी ने फिरोजपुर देहाती हलके से वकील रजनीश दहिया को प्रत्याशी घोषित किया है। यहां से पहले आप के प्रत्याशी आशु बांगड़ थे, जिन्होंने सोमवार को आप पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। दहिया भी उक्त हलके से टिकट की दावेदारी जता रहे थे। जब पार्टी ने बाहरी प्रत्याशी को यहां से उतारा था। तब दहिया और अन्य वालंटियर पार्टी से नाराज चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें