संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। रेलयात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़भाड़ को देखते हुए रेलवे ने समस्तीपुर-अमृतसर के बीच निम्नानुसार 05273/05274 समर स्पेशल रेलगाड़ी चलाने का निर्णय लिया है।
रेल अधिकारियों के मुताबिक समस्तीपुर-अमृतसर (साप्ताहिक) स्पेशल रेलगाड़ी (08 फेरे) ट्रेन संख्या 05273 तिथि छह जून से 27 जून तक प्रत्येक मंगलवार को समस्तीपुर से रात्रि 11.00 बजे प्रस्थान कर यात्रा के तीसरे दिन तड़के 02:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 05274 अमृतसर-समस्तीपुर स्पेशल रेलगाड़ी तिथि आठ जून से 29 जून तक प्रत्येक वीरवार को अमृतसर से दोपहर 12.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन दोपहर 03.00 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। वातानुकूलित शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग में मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर सिटी, तथा ब्यास स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।